Thursday 16-04-2026

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है |
फरियादी अशोक गोस्वामी पिता स्व0 हाकम उर्फ चन्दन गोस्वामी निवासी होली चौक नर्मदापुरम ने 12/12/25 को सूचना दी कि उसकी बहन गीताबाई पति मोहन गोस्वामी (36) निवासी अमर चौक नर्मदापुरम द्वारा उसके किराये के मकान मे फांसी लगा ली है | सूचना पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे मर्ग क्रमांक 81/25 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का कायम कर जांच मे लिया गया | जांच के दौरान मृतिका गीताबाई के शव का निरीक्षण करते समय उसके गले पर काला निशान दिखाई देने पर संदेह हुआ इसके उपरांत मृतिका का पीएम जिला अस्पताल नर्मदापुरम मे कराया गया जहां से, पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुष्टि हुई की मृतिका द्वारा आत्महत्या नहीं की गई, किसी व्यक्ति द्वारा उसे मारकर हत्या को छुपाने के उद्देश्य से मृतिका के गले मे साड़ी डालकर उसके शव को लटकाया गया है | वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे आरोपी की तलाश एवं मृतिका के परिजनो से पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान पाया गया की मृतिका पिछले 03-04 सालो से बलराम सेन नि0 नर्मदापुरम के साथ लिव-इन मे रह रही थी एवं बलराम का मृतिका के घर काफी आना-जाना था | तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही बलराम उर्फ गोलू सेन पिता धनीराम सेन उम्र 42 वर्ष नि0 अकबरी मस्जिद के पास बालागंज नर्मदापुरम को पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गई | जिस पर बलराम द्वारा बताया की, मृतिका और उसके बीच आए दिन विवाद होकर मारपीट हो रही थी जिससे आरोपी बलराम परेशान होने लगा था एवं मृतिका से छुटकारा पाना चाहता था, आरोपी कई दिनो से मृतिका की हत्या करने की योजना बना रहा था | दिनांक 11-12/12/25 की दरम्यानी रात मृतिका उसके घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी द्वारा 11-12/12/25 की रात कलाबा वाले धागे से गला घोटकर हत्या की थी | हत्या को छिपाने के लिए उसके मृतिका की साड़ी को मृतिका के गले मे लपेटकर टाँगने का प्रयास किया था और शव को लटकाकर वहाँ से भाग गया था | जिससे किसी को शक न हो की मृतिका की हत्या की गई है | आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है | प्रकरण की विवेचना जारी है | उक्त हत्या की गुत्थी सुलझाने पर पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की उद्घोषणा की गई है|
उक्त मामले की गुत्थी सुलझाने में निरीक्षक कंचन सिंह – थाना प्रभारी, थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि0 अनुज बघेल, सउनि0 संजय रघुवंशी, प्र0आर0 रितेश यादुवंशी, आर0 गजेंद्र, आर0 आशीष राजपूत, , आर0 रवि कुशवाह,आर0 मनीष सोनी , म0आर0 शमीना, आर0 कमलेश, आर0 संदीप एवं आर0 दीपेश की मुख्य भूमिका रही ।

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page
नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details

