Thursday 16-04-2026

नरवाई जलाने की शिकायत पर प्रशासन ने दिखाई मुस्तैदी, किसानों को दी समझाइश

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Sunday Mar 29 2026
  • / 140 Read

नरवाई जलाने की शिकायत पर प्रशासन ने दिखाई मुस्तैदी, किसानों को दी समझाइश style="text-align: Justify; line-height: 1.5;"

नर्मदापुरम। जिले के बैराखेड़ी एवं सांवलखेड़ा गांवों में किसानों द्वारा नरवाई जलाने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार कृषि विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए किसानों से संवाद किया।

प्रशासनिक दल में उप संचालक कृषि रविकांत सिंह, सहायक संचालक कृषि राजीव यादव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जयश्री देशमुख एवं कृषि विस्तार अधिकारी नेहा नागोले ने गांव पहुंचकर किसानों को नरवाई न जलाने की समझाइश दी।

अधिकारियों ने किसानों को बताया गया कि नरवाई जलाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है, साथ ही पशुओं के लिए आवश्यक भूसा भी नष्ट हो जाता है। उन्होंने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नंदनी गौशाला की टीम के साथ भी चर्चा की गई। आसपास के उन किसानों से संवाद कर उन्हें समझाया गया, जो गौशाला के लिए भूसा बनाने में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। अधिकारियों के समझाइश के बाद किसानों ने गौशाला हेतु भूसा निर्माण में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की।

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Facebook Page





enarmadapath.com All rights reserved @ 2024 to